६ जुलाई २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल चार राज्‍यों—छत्‍तीसगढ, उत्‍तरप्रदेश, तेलंगाना और राजस्‍थान में लगभग पचास हजार करोड रूपये लागत कीपरियोजनाओं का शिलान्‍यास और उदघाटन करेंगे।
  • सरकार ने संसद के मॉनसून सत्र से एक दिन पहले 19 जुलाईको सर्वदलीय बैठक बुलाई।
  • भार‍त ने कनाडा सरकार कोभारतीय राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय करने को कहा–विदेशमंत्रालय ने कहा—कनाडा में भारत विरोधी तत्व, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं।
  • चंद्रयान 3, चौदहजुलाई को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा।
  • और, कनाडाओपन बैडमिन्‍टन टूर्नामेंट में आज रात केलगरी में सिंगल्‍स के दूसरे दौर में पी वीसिंधू का मुकाबला जापान की नात्‍सुकी निदाईरा से; और लक्ष्‍य सेन, कूयेलो ईगोर से खेलेंगे।