- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में रेडियो प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए कल 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्धाटन करेंगे।
- श्री मोदी ने शासन पद्धति को एक जीवंत और संवेदनशील प्रणाली बताया है जो नवाचार और नए विचारों के माध्यम से संचालित होती है।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
- असम सरकार ने नई दिल्ली में दिमासा नेशनल लिब्रेशन आर्मी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से 246 भारतीयों का एक जत्था मुंबई पहुंचा।
- दुबई बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में, पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय सिगल्स क्वार्टर फाइनल में और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोड़़ी पुरुष डबल्स क्वार्टरफाइनल में पहुंची।