- संसद ने 2023-24 के केंद्रीय बजट को मंजूरी दी। लोकसभा ने, राज्यसभा द्वारा संशोधित वित्त विधेयक को स्वीकृति दी।
- सरकार ने कहा है कि बजट प्रस्ताव में महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा की गई है। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र नामक इस योजना में दो साल के लिए साढे सात प्रतिशत की निश्चित दर से जमा राशि पर ब्याज मिलेगा।
- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इन्फ्लुएंजा और कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की।
- वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा– वाणिज्यक वस्तुओं और सेवाओं में देश का निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 तक 750 बिलियन डॉलर तक पहुंच जायेगा।
- शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने आज लोकसभा में बताया कि सरकार ने वेद पढ़ाने के लिए आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव किया है।
- एक लिखित उत्तर में डॉ. सरकार ने कहा कि केंद्र ने देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
- ये आदर्श वेद विद्यालय पुरी, द्वारका, श्रृंगेरी, बद्रीनाथ और गुवाहाटी में स्थापित किए जाएंगे।
- उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की अनुमति दी।
- मौसम विभाग ने कहा है कि देश के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में बुधवार रात से वर्षा, तूफान और ओलावृष्टि की आशंका है।
- भारत की जी-20 अध्यक्षता में व्यापार और निवेश कार्य समूह की पहली बैठक कल मुंबई में शुरू होगी।