- कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने छात्रों और युवाओं से कृषि को अधिक लाभदायक और गांवों को अधिक समृद्ध बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
- केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने गुजरात में हजीरा बंदरगाह से सागर परिक्रमा के तीसरे चरण की शुरूआत की, इसका उद्देश्य मछुआरों की समस्याओं का समाधान करना।
- केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित थीम पार्क ‘शिव सृष्टि’ के पहले चरण का उद्घाटन किया।
- भारतीय रेलवे ने रेलगाडी के पटरी से उतरने और इसी तरह की अन्य दुर्घटनाओं से बचने के लिए एक महीने का सघन संरक्षा अभियान शुरू किया।
- बांग्लादेश ने भारत से तीन सौ डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की।
- भारत और उज्बेकिस्तान की थल सेना के बीच कल से उत्तराखंड के पिथौरागढ में द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास दस्तलिक का चौथा संस्करण आरंभ होगा।
- दिल्ली में दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखी।
- कोलकाता में सौराष्ट्र ने बंगाल को नौ विकेट से पराजित कर रणजी ट्रॉफी जीती।