
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कल अजमेर से भारतीय जनता पार्टी के एक महीने चलने वाले जन संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे।
- एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत गोवा का 36वां स्थापना दिवस आज गुजरात के गांधीनगर के राजभवन में मनाया गया।
- राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गोवा के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाज अलग-अलग हैं लेकिन हम एक हैं।
- गृहमंत्री अमित शाह ने शांति बहाली के लिए मणिपुर में विभिन्न संगठनों के साथ बैठकें कीं।
- कंबोडिया नरेश नोरोदोम सिहामोनी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की।
- रिजर्व बैंक ने कहा – मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने के प्रयासों के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि जारी रहेगी।
- रूस ने यूक्रेन पर मॉस्को में ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया।
- एसपीपीयू और अन्ना यूनिवर्सिटी ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की टेनिस स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया है।
- लखनऊ में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने महिला टेनिस स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।