३१ जुलाई २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आज राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों के समूहों के साथ बैठक करेंगे।
  • सूत्रों के आधार प श्री मोदी पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, बुंदेलखंड और बृज क्षेत्र के एनडीए के सांसदों के समूहों के साथ वार्ता करेंगे।
  • भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। श्री मोदी पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के एनडीए के सांसदों के साथ भी बैठक करेंगे।
  • एनडीए घटकों के चुनावी प्रयासों में और तालमेल बढाने के हिस्‍से के रूप में सांसदों के इन समूहों का गठन किया गया है।
  • राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने, सदन के सुचारू संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक की।
  • संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही मणिपुर हिंसा के मुद्दें पर विपक्ष के हंगामे के कारण दिनभर के लिए स्थगित हो गई।
  • लोकसभा में पहले स्थगन के बाद दो बजे कार्यवाही फिर शुरू होने पर कांग्रेस, डीएमके, जनता दल यूनाइटेड तथा तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए। वे मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग कर रहे थे।
  • हंगामा जारी रहने पर पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।
  • संसद ने चलचित्र संशोधन विधेयक-2023 पारित कर दिया है। लोकसभा ने आज हंगामे के बीच इसे मंजूरी दी।
  • राज्यसभा में ये पहले ही पारित हो चुका है। इस विधेयक में चलचित्र अधिनियम-1952 में संशोधन का प्रवाधान है, जिसके अंतर्गत केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से जारी प्रमाणपत्र दस वर्ष के लिए वैध होता था।
  • अब यह प्रमाण पत्र हमेशा के लिए वैध माना जाएगा।
  • प्रवर्तन निदेशालय ने रेलवे में भूमि के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की छह करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति जब्‍त की।
  • प्रमुख उद्योग क्षेत्र में इस वर्ष जून में आठ दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • चीन में विश्‍व विश्‍वविद्यालय खेलों में भारतीय तीरंदाजों ने आज तीन स्‍वर्ण सहित सात पदक जीते।
  • संगमप्रीत सिंह बिस्ला ने पुरुष कम्‍पाउंड व्यक्तिगत स्‍पर्धा में पहला स्‍थान हासिल किया।
  • अवनीत कौर ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता।
  • अमन सैनी और प्रगति ने मिक्‍सड टीम स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा।
  • भारत नौ स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक लेकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है।