२९ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम की एक सौवीं कड़ी में अपने विचार साझा करेंगे।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज। विभिन्‍न दलों के शीर्ष नेताओं ने रोड शो और चुनावी रैलियां की।
  • गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी को अपहरण और हत्या मामले में दस साल कैद की सजा।
  • राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने बी.ई. और बी.टेक के लिए इस वर्ष की संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्‍य के परिणामों की घोषणा की।
  • और, दुबई बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी का पुरूष डबल्स सेमीफाइनल मैच जारी।