७ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल तेलंगाना में 11 हजार करोड रूपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्याय को समावेशी और सभी के लिए सुलभ बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित किया।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और कौशाम्बी जिलों में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • सरकार जुर्माना और जमानत राशि चुकाने में अक्षम कैदियों को वित्तीय सहायता की एक विशेष योजना शुरू करेगी।
  • केंद्र ने कोविड के बढते मामलों के मद्देनजर राज्यों से सतर्क और तैयार रहने को कहा।
  • राष्ट्रपति मुर्मु ने पूर्वोतर के लोगों की भावनाओं का सम्‍मान करते हुए क्षेत्र में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्‍व की भावना को बढाने में गौहाटी उच्‍च न्‍यायालय की सराहना की।