८ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना और तमिलनाडु में अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ किया। दो वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन रवाना की, और चेन्नई हवाई अड्डे के एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री ने कहा–सरकार के कार्य समाज के प्रत्‍येक वर्ग को समान लाभ पहुंचाने के स्वामी विवेकानंद के समानता के दर्शन से प्रेरित।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम के तेजपुर में युद्धक विमान सुखोई-30 में उड़ान भरी।
  • यूक्रेन की विदेश उपमंत्री एमिन झापारोवा कल भारत की चार दिन की यात्रा पर आ रही हैं।
  • बैडमिंटन में, प्रियांशु राजावत ऑरलियन्स मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे।