साहित्य संगम संस्थान की एक और साहित्यिक उपलब्धि “कर्नाटक इकाई”

दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली का हिन्दी साहित्यिक विकास पथ इतनी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है कि उसकी कार्यकुशलता व नेतृत्व क्षमता के विषय में कुछ भी कहा जाए तो कम होगा। हिन्दी साहित्य के विकास में संस्थान लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रहा है।

इसी श्रेणी में दिनांक 25/10/2021 को संस्थान की एक और इकाई “कर्नाटक इकाई” का उद्घाटन होने जा रहा है। इस इकाई के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने वाली हिन्दी साहित्य जगत की नामचीन हस्तियों का आगमन अपने आप में एक गौरवपूर्ण बात है, जो संस्थान की सुव्यवस्थित, सुसंगठित व सुनियोजित कार्यों की सराहनीय गाथा का वर्णन करती है। साहित्य संगम संस्थान से जुड़े हजारों साहित्यकारों का प्रेम व स्वेच्छा से संस्थान की दैनिक कार्यशाला में योग सच में काबिले तारीफ है। साहित्य संगम संस्थान हिन्दी साहित्य की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में आज उस ऊँचाई पर विराजमान है, जहाँ केवल व केवल हिन्दी साहित्य का शंखनाद गूँजता है। संस्थान के अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा हमेशा यह कहा जाता रहा है कि साहित्य संगम संस्थान की इन अद्वितीय उपलब्धियों के पीछे केवल और केवल संस्थान के साहित्य साधकों का सहयोग व सद्भाव है। साहित्य संगम संस्थान के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार पुरोहित का आह्वान कुछ इस कदर सुनने में आया कि आइए हम सभी साहित्य संगम संस्थान की इस एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के साक्षी बनें।