प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार उ0प्र0 सम्प्रति नोडल अधिकारी मोनिका एस0 गर्ग ने आज कलेक्ट्रेट समाभागार में आयोजित सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यो एवं पोषण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विकास कार्यो को सरकार की मंशानुसार गुणवत्ता परक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने में जिलाधिकारी द्वारा दिये मार्ग दर्शन में कार्य करें ताकि जनपद शतप्रतिशत प्रगति कर सके।
चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए सचिव ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0के0 रावत को निर्देश दिये कि सभी सीएचसी/पीएचसी सहित जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता शतप्रतिशत सुनिश्चित करते हुए वर्तमान में चल रहे बुखार के प्रति समस्त एमओआईसी को निर्देश जारी करे के वे क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहे और विशेष कर गांवों में जाकर बुखार आदि से पीड़ित रोगियों का परीक्षण कर दवायें वितरित करे। नगर में सफाई व्यवस्था के संबंध में उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जी0 लाल को निर्देश दिये सफाई व्यवस्था चाक-चैबंद रखी जाये और सफाई के प्रति लोगों को जागरूक भी करायें।
शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने बताया कि ड्रेस, किताबें, जूता, मोजे एवं बैग का वितरण पूर्ण कर लिया गया है तथा बच्चों को गुणवत्ता परक मिड-डेे मील उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि नवीन निर्मित विद्यालयों में विद्युतीकरण हो गया है और शीघ्र ही हैण्डओवर भी हो जायेगे पर कुछ विद्यालयों में विद्युतीकरण का बजट 20 हजार रू0 से अधिक होने के कारण रूका है और अतिरिक्त धनराशि शासन से प्राप्त होते ही शेष विद्यालयों में विद्युतीकरण करा दिया जायेगा। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 सचिव ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि नगर, तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की जाये तथा खराब ट्रांस्फारमरों को 24 घंटे में बदलवाना सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिये जनपद को 02 अक्टूबर 2018 तक खुले में शौच मुक्त करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से शेष बचे शौचालयों का युद्व स्तर पर निर्माण गुणवत्ता परक कराना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के प्रति जागरूक भी किया जाये। पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिये सड़क एवं सेतु निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये सभी निर्माण पूरी गुणत्ता एवं मानक के अनुरूप करायें। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रान्तीय खण्ड ने बताया कि 50 लाख रू0से अधिक लागत के 70 कार्य है जिनमें से 41 कार्य पूर्ण हो गये है शेष के कार्य प्रगति पर है।
पोषण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में चिहिन्त सभी कुपोषित बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का नियमित परीक्षण कराये तथा पोषाहार वितरित करायें, तथा अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण पुर्नवास पर भर्ती कराना सुनिश्चित करें और चिकित्सा विभाग से समन्य बनाकर सीडीपीओ, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाकर कुपोषित बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं परीक्षण आदि कर दवायें आदि उपलबध करायें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन में कुपोषण रोकने में काफी हद तक सफलता मिली और जल्द ही जनपद को कुपोषण मुक्त कर लिया जायेगा। कृषि विभाग की समीक्षा में उन्होेने डीडी कृषि डा0 आशुतोष कुमार मिश्रा को निर्देश दिये कि जनपद के शतप्रतिशत किसानों का पंजीकरण, बीमा कराया जाये और किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र समय से उपलब्ध करायें तथा किसानों के खेत की मिट्टी परीक्षण अवश्य करायें और मृदा परीक्षण कार्ड भी किसाना को उपलब्ध करायें। बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्रमुख सचिव को आश्वासन दिया कि उनके दिये दिशा निर्देशों के अनुसार ही सभी निर्माण एवं विकास कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा।
बैठक में उन्होने जल निगम, जिला पंचायत, नलकूप, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, दिब्यांग, सिंचाई, लघु सिंचाई सहित समस्त विभागों के कार्यो की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने मुख्य सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियर्दशी, प्रशिक्षु आईएएस एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, डीएफओ राकेश चन्द्रा, सहायक निदेशक सूचना सहित अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।