गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन कार्य जारी

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य जारी हैं। विभिन्न राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं। राज्य में दो चरणों में पहली और पांच दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।
     
        पहले चरण के लिए नामांकन 14 नवम्‍बर तक दाखिल किए जा सकेंगे और 15 नवम्‍बर को पत्रों की जांच की जाएगी। 17 नवम्‍बर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। पहले चरण में, सौराष्‍ट्र, कच्‍छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिन जिलों में पहले चरण में मतदान होगा उनमें कच्‍छ, सुरेन्‍द्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्‍स, नवसारी और वलसाड है। इस चरण में अनुसूचित जाति के लिए 7 और अनुसूचित जनजाति के लिए 14 सीटे सुरक्षित हैं।