महाराष्ट्र के पालघर जिले में आज सुबह दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बस सिलवासा से नासिक जा रही थी और दूसरी जलगांव से सिलवासा जा रही थी। दोनों बसों में 80 यात्री सवार थे। जावर सिलवासा रोड पर जामसर फाटा में खतरनाक मोड़ पर इन बसों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में जलगांव-सिलवासा बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों को जावर तहसील के कुटीर अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।