उत्तर प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने का एक लाख कर्ज़ माफ करने का ऐलान किया था उसमें जिनका कर्ज़ अब तक माफ नहीं हो पाया है और वह फसल ऋण मोचन योजना के पात्र हैं, वे अब 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं ।
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ में बताया कि, छूटे हुए और एनपीए खाता धारक किसान भाई 10 मार्च तक अपने आवेदन संबंधित पोर्टल या जिला स्तरीय समिति को दे सकते हैं । योजना के लिए पात्र किसानों के आवेदनों और शिकायतों की जांच के बाद पैसा उनके खातों में भेज दिया जाएगा। इस योजना का लाभ एनपीए खाता धारकों के साथ ऐसे किसान के परिजनों को भी लाभ मिलेगा जो ऋणदाता थे और योजना की अवधि में मौत हो गई है।