कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आज 15 अक्टूबर 2022 को शुभारंभ स्थानीय समाजसेवी श्री सुरेश शर्मा द्वारा किया गया। इस शिविर में 28 छात्र भाग ले रहे है। मुख्य अतिथि महोदय ने स्वयंसेवियों को अपने भविष्य को संवारने के लिए मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय श्री नीरज गर्ग व NSS ऑफिसर श्री राजेश परिहार व श्रीमती मीनाक्षी पुरी सहित राजीव डोगरा, अजय कोटी, विकास चौधरी, राजीव कुमार, नवनीत वालिया, मैडम पूनम, राजीव शेरिया, रंजना, शिल्पा, अनुश्री, वीना, सोनू बाला, विक्रम इत्यादि अध्यापक भी मौजूद रहे।