आज दिनांक 2/8/19 को केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम ने स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत पालीथीन बंद का आह्वान किया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जागरूकता रैली के साथ किया गया । स्वयं सेविकाओं ने पालीथीन का प्रयोग कर रहे लोगों को कपड़े व कागज के थैले देकर पालीथीन के प्रयोग को बंद करने की अपील की । शहरवासियों से भी पालीथीन प्रयोग न करने को कहा। शहरवासियों ने टीम के कार्य की प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अमलेश गुप्ता ने छात्राओं के कार्य की सराहना की । समस्त कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कु0 प्रवीण रानी के दिशा-निर्देशन मे हुआ । इस अवसर पर खुशी, अनुष्का, दीप्ति राठौर, मीरा, करिश्मा, तनीशा आदि छात्राएँ मौजूद रहीं ।