न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कछौना, हरदोई। विकास खण्ड कछौना के संविलयन विद्यालय पैरा कला में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रयियोगिता का आयोजन ग्रामप्रधान गीता देवी व मंगल प्रसाद पाल पूर्व सूबेदार मेजर की अध्यक्षता में हुआ। खेल समापन के पश्चात प्रधान ने विजेता टीम के साथ प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश कनौजिया को प्रसस्ति पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल सम्पन्न कराने में प्रदीप सिंह अनुदेशक कामीपुर तथा आलोक गुप्ता खेल प्रशिक्षक, केजीवीबी कछौना ने निर्विवाद ढंग से खेल को सम्पन्न कराने में महती भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पैरा के शिक्षार्थी आयुष को जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने पर प्रधान गीता देवी व सेवानिवृत्त मेजर मंगल प्रसाद पाल व स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश कनौजिया ने सम्मानित किया। अन्य स्कूल के अध्यापकों को स्मृतिचिह्न व पुरस्कार देकर समान्नित किया गया। साथ ही प्रधान व मेजर को साल भेंट कर प्रधानाध्यापक ने सम्मानित किया। इसी के साथ विजयी हुई टीमो को पुरस्कृत कर बधाई दी, विजेता टीमो में नरायनदेव, पैरा कला, बाण, समसपुर, बालामऊ आदि मौजूद रही।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता