कछौना (हरदोई): संगीता सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित इकाई कछौना के गठन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा, व्यापारी देश के विकास की अहम कड़ी हैं। जिससे क्षेत्र व देश हमेशा विकास की ओर बढ़ता है। वह व्यापारियों के हितों में सदैव प्रयासरत रहेंगे। इनका किसी तरह का उत्पीड़न नहीं होगा। विधायक रामपाल वर्मा द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वह सदैव व्यापारियों व देश के हित में कार्य करेंगे।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा, व्यापारी अपनी शक्ति को पहचानें व एकजुट होकर एक दूसरे के हितों की लिए कार्य करें। जिससे कछौना व्यापार की पहचान मिले। मिलावट से दूर रहें। थोड़े लाभ के लिए स्वयं व समाज को खतरे में न डालें। जिला महामंत्री राजन द्विवेदी ने बताया, व्यापारियों के हितों में वह सदैव कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल ने व्यापारी साथियों को संबोधित करते हुए कहा, यह हमारी ऊर्जावान टीम व्यापार क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगी। हमारे कस्बे की मूंगफली उत्पादन व बिक्री में देश में अग्रणी पहचान थी। जिसके कारण हमारे पूर्वज बाहर राज्य से आकर इस क़स्बे में रुक गए थे। उस पहचान को नई दिशा देना है। ग्राहकों से ऐसा व्यवहार करना है, जो गांव-गांव जाकर एक अच्छा मैसेज दें। यहां के व्यापारियों के व्यवहार व गुणवत्ता की चर्चा करें।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया, वह सदैव उनके सुख-दुख में खड़े मिलेंगे। इस अवसर पर महामंत्री अवधेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, तुलसी गुप्ता, मुकेश गुप्ता, बराती गुप्ता, धीरज कुमार गुप्ता उर्फ बबलू, किशन अग्रवाल, मो० जाबिर संरक्षक, रामखेलावन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। शांतनु गुप्ता ने मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यक्रम का संचालन पूरे उत्साह और जोश के साथ किया।
इस अवसर पर कस्बे के व्यापारी गण श्याम मोहन गुप्ता, रमेश सोनी, लालन गुप्ता, निर्मल गुप्ता, लेख राम अग्रवाल, टिल्लू गुप्ता, अनिल गुप्ता उर्फ मन्टू, विपिन कुमार सिंह, रवी गुप्ता, विशाल गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता उर्फ पिंकी, डेविड सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने भागीदारी की।
इस अवसर पर कछौना चौराहे पर सड़क दुर्घटना में दरोगा के वाहन द्वारा दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें रितेश मिश्रा की मृत्यु पर कछौना चौराहे पर हुई दुर्घटना की निष्पक्ष जांच व परिजनों को न्याय के परिजनों ने शव को चौराहे पर रख कर मांग की थी। जिसमें कुछ अराजक तत्वों द्वारा राहगीर वाहन को चुटहिल पहुंचाने व शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश की थीं। पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लाठी चार्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक के समक्ष बताया, उनके खिलाफ गलत व फर्जी तरीके से प्राथमिकी दर्ज की गई। जिस पर विधायक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। कोई गलत आदमी जेल नहीं जायेगा। जो दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी।