सर्व वैश्य समाज एकता मंच का सम्मेलन का हुआ आयोजन

  • वक्ताओं ने वैश्य समाज को संगठित रहने का दिया गया मंत्र

दीपक कुमार श्रीवास्तव-

कछौना (हरदोई) । कस्बा कछौना में शुक्रवार को देर शाम सर्व वैश्य समाज एकता मंच सम्मेलन का आयोजन लखनऊ-हरदोई राजमार्ग स्थित यू जे पैलेस में हुआ। जिसमें मौजूद वक्ताओं द्वारा वैश्य समाज को जागरूक कर संगठित होने का मंत्र दिया गया, ताकि वैश्य समाज देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकें।

        दोसर वैश्य समिति के राम कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस मंच से वैश्य समाज को एक नई दिशा मिलेगी और समाज के सभी वर्गों का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी ऊंच-नीच व गरीबी, अमीरी से ऊपर उठकर सभी साथियों को साथ लाने का प्रयास करें। वहीं लखनऊ से आये मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। इस समाज के लोगों को आगे आकर मजबूती के साथ राजनैतिक भागीदारी करनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अल्का गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा संगठन में ही शक्ति होती है। इसलिए हम सब लोग संगठित होकर आपसी प्रेम व भाईचारा कायम करें। संगठन के संरक्षक पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप लोग निडर होकर कार्य करें, हम आपके सुख-दुख में हमेशा मजबूती के साथ खड़े हैं। कस्बा कछौना निवासी व्यवसाई रामखेलावन गुप्ता ने अपने संबोधन में वैश्य समाज के पुराने इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वैश्य समाज को पुराने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने की बात कही। वैश्य समाज को समाज को पालन पोषण की अहम भूमिका है। हम सब प्रतिष्ठानों में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की प्रतिमा का चित्र अवश्य लगाएं।

         इस सम्मेलन में विमलेश कुमार गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, सरवन कुमार गुप्ता, श्याम मोहन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सत्यम गुप्ता, महामंत्री मनोज गुप्ता, रवी गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंशू गुप्ता, संयोजक गौरव गुप्ता, दीपू गुप्ता, नीलेश गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, ऋषि गुप्ता, महामंत्री अवधेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, विमलेश गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता सहित दोसर वैश्य वर्ग के नगर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन सत्यम गुप्ता व संयोजन गौरव गुप्ता द्वारा किया गया।