मल्लावां (हरदोई)- पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने माल गाडी के सामने छलांग लगा दी ।जिसमे उसकी मौके पर मौत हो गयी।सूचना पर पहुचे प्वांइटमैन ने उच्चाधिकारियो व पुलिस को जानकारी दी जिसपर कोतवाली पुलिस ने जांच पडताल कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव नई बस्ती मोहउद्दीनपुर निवासी रामबाबू(35) बुधवार की देर शाम परिवार मे विवाद हो गया था।जिससे बाद गांव के निकट फाटक संख्या 57 सी के सामने देर रात दो बजे डाउन मालगाडी बालामऊ से कानपुर जा रही थी तभी ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या कर ली।जानकारी होने पर प्वाइंटमैन दिवाकर कुशवाहा ने उच्चाधिकारियो को अवगत कराया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिसपर कोतवाली पुलिस ने पहुच कर शव को कब्जे मे लेकर पोसटमार्टम के लिये हरदोई भेज दिया है।