हरदोई, सू0वि0,16 अप्रैल 2019ः- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकितखरे ने बताया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिको की तैनाती की जा चुकी हैं।
मतदान कार्मिकों को मतदान की सुविधा हेतु 16, 17 एवं 18 अप्रैल 2019 को कलेक्ट्रेट परिसर में फार्म -12 एवं फार्म 12 क उपलब्ध कराने हेतु विशेष काउन्टर लगाये जा रहे हैं। उन्होने बताया कि डियूटी में लगे समस्त मतदान कार्मिको को निर्देशित कर दें कि वह 16, 17 एवं 18 की तिथियों में काउण्टर से फार्म-12 अथवा 12 क प्राप्त कर लें तथा 12 क की स्थिति में कार्मिक अपना फार्म भरकर काउण्टर पर जमा कर ईडीसी (निर्वाचन डयूटी प्रमाण पत्र) प्राप्त कर लें । फार्म -12 भरने वाले कार्मिक संबंधित ए0आर0ओ0 से प्रशिक्षण स्थल पर पोस्टल बैलेट प्राप्त कर प्रशिक्षण स्थल पर ही मतदान करना सुनिश्चित करे।