अंकित सक्सेना बदायूँ-
शहर के व्यस्ततम इलाके 6 सड़का और घंटाघर के बीच में पीएनबी बैंक के सामने एक बिल्डिंग काफी सालों से जर्जर थी । जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था । इसी के मद्देनजर आज जर्जर बिल्डिंग के दो मंजिले को जेसीबी के द्वारा गिराया गया ।
व्यापारियों में हड़कंप मच गया कि अतिक्रमण हटाया जा रहा है और आनन-फानन में व्यापारी अपनी दुकानों के सामान को अंदर रखने लगे । लेकिन जैसे-जैसे व्यापारियों को यह पता लगा कि केवल जर्जर बिल्डिंग को ही धराशाई किया जा रहा है तब उनकी सांस में सांस आई । फिलहाल किसी अनहोनी को होने से पहले ही इस बिल्डिंग को धराशाई कर दिया गया ।