बुजुर्ग ने बबूल के पेड़ से लटक कर की आत्महत्या, घटना का कारण मानसिक तनाव बताया गया

कौशाम्बी : यूपी के जनपद कौशांबी के सदर कोतवाली क्षेत्र के टेवां चौकी के अंतर्गत बाजार निवासी भैया लाल पाल 55 वर्ष पुत्र राम विशाल पाल ने मानसिक तनाव के कारण दोपहर 3:30 बजे विद्युत पावर हाउस के पीछे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो परिजनों के घर में कोहराम मच गया ।
ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस चौकी इंचार्ज टेवा चंद्रकांत यादव मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। घर से खेत जाने को कह कर निकला था। आधे घंटे के बाद जब घर सूचना पहुंची कि भैया लाल ने बबूल के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस चौकी इंचार्ज टेवां चंद्रकांत यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की पड़ताल करने के लिए बारीकी से जाँच में लगी हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है।

IV24 News कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट