वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन ओमप्रकाश गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.07.2019 को मु0अ0सं0 279/19 धारा 379/411 भादवि के अभियुक्त करण पुत्र परीक्षित निवासी सदाठेर थाना कादरचौक जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त करण उपरोक्त दिनांक 26.07.2019 को पहरा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड द्वारा शौच को ले जाते समय चकमा देकर भाग गया था । इस सम्बन्ध में लापरवाही बरतने वाले हो0गा0 के विरुद्ध मु0अ0सं0 280/19 धारा 223/224 भादवि पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।