रामू बाजपेयी पाली
बृहस्पतिवार को हुल्लापुर से रूपापुर को जाने वाले मार्ग में एक हुल्लापुर के पास एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी जिसमें कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए । जिन्हें पुलिस ने तुरन्त उपचार के लिए भेज दिया । इलाज के दौरान उनमे से एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।
पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस को दी गयी तहरीर में थाना क्षेत्र के गांव सरसई निवासी रामपाल पुत्र झुन्नी ने बताया कि उसका पुत्र अनिल, मिघौल थाना अल्लाहगंज के साथ अपने 10 वर्षीय छोटे भाई छविराम को दवाई दिलाने के लिए रूपापुर बाइक से जा रहा था। रूपापुर-अल्लाहगंज मार्ग पर रामवीर ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल की गंभीर हालत देखते हुए ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। परिजन अनिल को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि अनिल ने दम तोड़ दिया। पिता द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया।