हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की बुकिंग केवल वेबसाइट से ही मान्य : दयाशंकर

एआरटीओ परिवर्तन दयाशंकर ने अवगत कराया है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की बुकिंग केवल www.saim.in पर ही मान्य है । इसके लिंक परिवहन विभाग की वेबसाइट uptransprt.upsdc.gov.in पर भी उपलब्ध है । वेबसाइट bookmyhsrp लिंक पर अपने डीलर का चयन करते हुए पिन कोड अंकित करें । याद रहे आवेदन से पहले वाहन पर कोई चालान लम्बित न हो । प्लेट फिक्स कराने हेतु सुविधानुसार अप्वॉइण्टमेण्ट की तिथि एवं समय का चयन करें।

उन्होने बताया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन फिक्स करने से पूर्व डीलर चेसिंस नम्बर के आधार पर यह सुनिश्चित करेगें कि वाहन वही है जिसकी नम्बर प्लेट बुक की गयी है । पंजीयन पुस्तिका में लेजर कोड अंकित न होने एवं अन्य भिन्नता तथा किसी कठिनाई की दशा में तत्काल एआरटीओ कार्यालय से सम्पर्क करें।