हरदोई– बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बच्चों ने सड़क पर चलने वाले दो पहिया व चार पहिया चालकों को गांधीगिरी के माध्यम से गुलाब का फूल देते हुए ट्रैफिक रूल्स व सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की|
मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए शहर के जिंद पीर चौराहा व सिनेमा चौराहा पर दो पहिया चालकों को हेलमेट लगाने तथा चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अपील करते हुए गांधीगिरी के माध्यम से गुलाब का फूल देते हुए ट्रैफिक रूल्स का पालन करने की सलाह दी| बच्चों ने उनको सड़क सुरक्षा ,जीवन रक्षा से संबंधित नियम जैसे 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को गाड़ी नहीं चलानी चाहिए, ओवरलोड ना करें ,एक बाइक पर दो से अधिक सवारियां ना बैठाए, ट्रैफिक सिग्नल देखकर ही गाड़ी चलाएं या सड़क क्रॉस करें, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी ना चलाए आदि नियमों का पालन करने की अपील की|
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह, यातायात प्रभारी धर्मवीर सरोज ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर दीपक सिंह रघुवंशी, विद्यालय के कार्यवाहक प्रबंधक मुकुल सिंह ,शिक्षक देवेश प्रसाद सिंह ,होमगार्ड आकाश वर्मा ,प्रमोद वर्मा ,संतराम, राजेश्वर ने भी वाहन चालको से बच्चों की इस गांधीगिरी अपील का पालन कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की| इस मौके में शामिल होने वाले बच्चे आकांक्षा सिंह, स्नेहा गुप्ता, आयुषी, सृष्टि सिंह ,गुंजन ,मोहित, विशाल ,राज गुप्ता ,मोहम्मद हसीन ,यश गुप्ता ,विकास ,ऋतिक, मयंक ,तानिया ,अंकिता, सुधीर आदि है|