दीपक कुमार श्रीवास्तव
कछौना (हरदोई) – पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत कछौना में सोमवार को कोतवाली पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । लगभग तीन घंटे तक चले चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों से सम्मन शुल्क वसूला गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए हिदायत दी गई ।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में सोमवार को कस्बा कछौना के लखनऊ-हरदोई राजमार्ग स्थित मुख्य चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक रायसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही । चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट के बाइक सवार अपना बचाव करते हुए अलग-अलग रास्तों से कन्नी काटकर गुजरते नजर आए । चेकिंग अभियान में प्रमुख रूप से बिना नंबर प्लेट के वाहन, बिना हेलमेट वाले वाहन चालक एवं ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालक पर शिकंजा कसा गया । पुलिसकर्मियों द्वारा चालकों से पूछताछ के बाद गाड़ी के कागज, लाइसेंस आदि की जांच-पड़ताल की गई। करीब तीन घंटे तक चले सघन चेकिंग अभियान में कई वाहनों से 3400 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया और वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी न बैठाने आदि के लिए जागरूक करते हुए हिदायत दी गई । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राय सिंह के साथ उपनिरीक्षक संजय कुमार और कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि यातायात पर अंकुश और लोगों में हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह अभियान यूं ही अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, बाइक सवार हेलमेट पहनकर ही घर से बाहर निकलें और वाहनों के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस सदैव साथ रखें ।