हरदोई के एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंची मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जो लोग जनता से कट गए वही ऐसे आरोप लगाते है। जनता समझदार है और ऐसे लोगों को जवाब देती रहेगी। हरदोई पहुंची मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहाकि यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जो जीत दर्ज की है वह भाजपा,संगठन प्रधानमंत्री और सीएम के कार्यों की वजह से है।भाजपा लोकतांत्रिक सिद्धांतों के तहत काम करती है जिससे जनता का भरोसा जीता जा रहा है और जनता सबका साथ सबका विकास को देखकर भाजपा के साथ है। मंत्री ने कहाकि जो लोग ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे है जनता उनको किनारे लगा रही है क्योंकि वह ऐसे अनर्गल आरोपों के कारण जनता से कट रहे है।कहाकि निकाय चुनाव में अन्य दलों के लोग भी जीते है ऐसे में ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप गलत है। रीता बहुगुणा जोशी का इशारा इस तरफ था कि खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे, उन नेताओं के हालात बिल्ली जैसे हैं जिन्हें जनता ने नहीं स्वीकारा तो गड़बड़ी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम)में बता रहे हैं। ईवीएम में गड़बड़ी जताने वाले नेताओं ने केवल लोकतंत्र पर सवाल उठाया है बल्कि एक ऐसा माहौल पैदा करने की कोशिश की है जिससे जनता का विश्वास भी लोकतंत्र में रहे।