जैश-ए-मोहम्‍मद के ऑपरेशनल कमांडर आतंकवादी मुफ्ती वकास को सेना ने मार गिराया

जम्‍मू कश्‍मीर में पुलवामा जिले में अवंतिपोरा के सुंजवां सेना कैंप और लेतापुर सी०आर०पी०एफ० कैंप पर आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और जैश – ए – मोहम्‍मद के स्‍वयंभू ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती वकास को सेना ने हथवार इलाके में चलाये गये सर्जिकल अभियान में आज शाम मार गिराया।

सेना के प्रवक्‍ता के अनुसार इस अभियान में नागरिकों को किसी भी तरह जान-माल का नुकसान नहीं है। उन्‍होंने बताया कि पिछले साल दिसम्‍बर में इसी इलाके में जैशे मोहम्‍मद का ऑपरेशनल कमांडर नूर मोहम्‍मद तांत्रे मारा गया था, उसके बाद मुफ्ती वकास जैशे मोहम्‍मद का दूसरा बड़ा आतंकवादी है जिसे आज सेना ने ढेर कर दिया।