मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कक्षा एक से 12 तक के छात्रों का बहुमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बनाने को लेकर सुझाव आमंत्रित किये हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद-एन सी ई आर टी तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी बी एस ई द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों की पाठ्य सामग्री को और अधिक संतुलित बनाना है।