जम्मू-कश्मीर में, कुलगाम जिले के बौनीगाम क़ाजीगुंड में आज हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये और सेना का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने आकाशवाणी को बताया कि सेना का एक जवान घायल भी हुआ है। आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों के संगठन और उनके उससे संबंध के बारे में पता लगाया जा रहा है। मुठभेड़ में एक नागरिक को भी गोली लगी है। इसी क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह ने आज तीसरे पहर सेना के काफिले पर हमला किया।
Related Articles
सेरेनदाग जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गये
April 5, 2018
0
भाजयुमो द्वारा परिवर्तन चौक से शहीद स्मारक तक पैदल यात्रा हुई आयोजित
October 7, 2021
0
KEEPERS OF THE KINGDOM THE HEROES IGNOTUM
April 23, 2022
0