**खबर का असर **
कौशाम्बी : यूपी के जनपद कौशाम्बी के कनवार पोस्ट आफिस में डाक निरीक्षक भरवारी के पद पर कार्यरत जाँचकर्ता इंद्रजीत पाल ने शिकायत कर्ता पुनीत कुमार की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए घूूूूूसखोर पोस्टमैन पर चलाया चाबुक, किया निलंबित । गिरिजा देवी को तत्काल सौंपा गया कार्यभार।
सोशल मीडिया पर वायरल आडियो वीडियो पर बड़ी कार्यवाही हुई। पोस्ट आफिस मकान मालिक का लड़का हेमंत त्रिपाठी अपने फूफा रंगनाथ द्विवेदी पोस्ट मास्टर की बीमारी का हवाला देकर फर्जी तरीके से पोस्टमैन बन प्रत्येक डाकपत्र/पासपोर्ट देने के नाम पर ग्रामीण जनता से अवैध वसूली करता था। पासपोर्ट धारक पुनीत कुमार से हस्ताक्षर करवाने के बाद हेमंत त्रिपाठी ने एक सौ रूपये की मांग किया था। रूपये नहीं देने पर पासपोर्ट हाथ से छीन लिया गया था, डाक निरीक्षक ने पासपोर्ट धारक के घर पहुँच हेमंत त्रिपाठी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों की मांग पर डाक निरीक्षक ने तत्काल फर्जी पोस्टमैन को निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने सरकारी वेतन लेने वाले पोस्ट मास्टर रंगनाथ द्विवेदी को भी निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। फर्जी पोस्टमैन को निलंबित होना डाक विभाग की सबसे बड़ी कार्यवाही है। पोस्ट आफिस में गैर हाजिर रहने वाले पोस्ट मास्टर पर डाक विभाग के अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं?
————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी मसुरिया दीन मौर्य