शिव कुमार (हरदोई)
सवायजपुर तहसील मुख्यालय में एक लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई । इस दौरान काफी भीड़ देखने को मिली। इस मेले में डीएससीएल शुगर रूपापुर, कृषि विभाग, कौशल विकास मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, पशुपालन विभाग, मनरेगा, लघु सिंचाई विभाग और खादी ग्रामोद्योग आदि विभाग शामिल रहे।एस. डी. एम. सवायजपुर तथा सांसद अंशुल वर्मा द्वारा सराहना की गयी व खंड शिक्षाधिकारी के प्रयासों को सराहा गया।