दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री ने कल राज्य विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक सत्र विनियमित करने, शैक्षणिक कैलेंडर निश्चित करने व शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के संबंध में बापू भवन, लखनऊ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य के 5 विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। सभी विश्वविद्यालयों में सितम्बर-अक्टूबर में दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित करने को कहा गया है।
15 जनवरी 2019 से 15 फरवरी 2019 के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएं। 5 मार्च, 2019 से मुख्य परीक्षाएं प्रारंभ की जाएं। 30 अप्रैल, 2019 तक परीक्षाएं पूर्ण हो जाएं व व 5 जून 2019 तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाए। लखनऊ विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू हो गया है, जहां पर सेमेस्टर सिस्टम हो वहां नवंबर के तृतीय सप्ताह में सेमेस्टर परीक्षा प्रारंभ की जाएं। 10 दिसम्बर से द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं प्रारंभ की जाएं। 25 दिसम्बर से शीत अवकाश प्रारंभ होगा। 2 जनवरी 2019 से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। सेमेस्टर परीक्षाएं 10 मई 2019 तक पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में राज्य स्तर पर शिक्षकों की एक परीक्षा कराए जाने का भी सुझाव दिया गया। साथ ही शिक्षकों का एक पैनल तैयार कर उससे स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध कराए जाने पर भी चर्चा हुई। के.जी. टू पी.जी. स्कीम के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा राजकीय महाविद्यालयों में कमजोर वर्ग के ग्रामीण छात्रों को प्रदान की जाए।