नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर में आज कमिश्नर रणवीर सिंह ने कक्षा 11 की छात्राओं से भविष्य के बारे में पूछा कि आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हो ? छात्राओं ने एक-एक कर प्रसन्न होकर उसका सटीक उत्तर दिया ? छात्राओं से विषय के बारे में जानकारी ली कि कौन-कौन सा विषय पढ़ाया जाता है और कौन सा विषय नहीं पढ़ाया जाता है तो कक्षा 11 की छात्राओं ने बताया कि नागरिक शास्त्र नहीं पढ़ाई जाती है। यह सुनकर कमिश्नर रणवीर सिंह ने तुरंत प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि इसका समाधान जल्द से जल्द करें।
डीएम प्रशांत कुमार ने कक्षा 9 में छात्रों को विषय गणित में कोणों के बारे में अध्ययन कराया। डीएम प्रशांत कुमार को कक्षा 9 में शिक्षा गुणवत्ता ठीक-ठाक मिली । इस मौके थानाध्यक्ष अलापुर केजी शर्मा ने छात्राओं को यातायात के नियमों से अवगत कराया । इस मौके पर प्रधानाचार्य असद अहमद खां, परीक्षा इंचार्ज सुरेश चंद्र यादव, प्रधान लिपिक संजय राठौर तथा कॉलेज का समस्त स्टाफ, एसओ थाना अलापुर कृष्ण गोपाल शर्मा तथा समस्त प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।