असिस्टेंट कमिश्नर उघोग जिला उघोग एवं उघम प्रोत्साहन केन्द्र आशीष गुप्ता ने हस्तशिल्पियों से कहा है कि हस्तशिल्पी पहचान पत्र धारक अपने उत्पादों का स्टाल प्रदेश में आयोजित होने वाले विविध मेलों प्रर्दशियों में लगाना चाहते तो उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित मेलों एवं प्रदर्शनियों में प्रतिभाग करने के लिए शुल्क एवं यात्रा व माल भाडा व्यय के रूप में रू0. 10000 प्रति हस्तशिल्पी विपणन प्रोत्साहन के रूप में जिला उघोग एवं उघम प्रोत्साहन केन्द्र के माध्यम से प्रदान किया जायेगा ।
श्री गुप्ता ने बताया है कि 08 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक जिला उघोग एवं उघम प्रोत्साहन केन्द्र हरदोई में हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । इसमें हस्तशिल्पियों द्वारा उनके उत्पादों की प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों में विक्रय के संबंध परामर्श एवं हस्तशिल्पियों के पहचान पत्र हेतु आवेदन पत्र पूर्ण कराये जाने के लिए एक काउण्टर की स्थापना की गयी है जिसमें जनपद के हस्तशिल्पी इस कार्यक्रम में आकर लाभान्वित हो ।