शाहाबाद- नगर में सट्टे का कारोबार फिर जोड़ पकड़ने लगा है। सरदारगंज पुलिस चौकी के प्रभारी गणेश प्रसाद शुक्ला ने मंगलवार को सट्टा लिख रहे एक सटोरिये को वासितनगर मार्ग पर शराब के ठेके के पास से रंगे हाथ बन्दी बना लिया है। तलाशी में नगर के मोहल्ला बाजार शम्भा निवासी छोटे पुत्र रामप्रकाश के पास से नम्बर लिखी डायरी और नगदी बरामद की गयी है। भाजपा विधायिका रजनी तिवारी ने नगर में सट्टा व स्मैक के अवैध कारोबार को बंद कराने के कोतवाली पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे। इसके बावजूद उक्त अवैध धंधे पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग सका है। नगर के कई स्थानों पर अभी सट्टे का खेल चालू है।
Related Articles
विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 32 वारण्टी गिरफ्तार
September 15, 2019
0
सट्टे के लिए मोबाईल लूटने वाला ‘विलेन भाई’ गिरफ्तार, लूट का एक मोबाइल 450 रुपये बरामद
December 1, 2018
0
इटावा पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया खुलासा
November 9, 2017
0