गरीब की रोटी एक पहल ने ज़रूरतमन्दो में बांटे खाने के पैकेट

हरदोई– समाजहित में कार्यरत संस्था गरीब की रोटी एक पहल ने शाम शहर के मुन्ने मियाँ चौराहे पर रिक्शा चालकों व सावन के पवित्र महीने में कावरियों एवम ज़रूरतमंदो में निःशुल्क खाने के पैकटों का वितरण किया।

गरीब की रोटी के सदस्य मो. इमरान सिद्दीकी हरदोई ने बताया कि बीते कई सालों से संस्था द्वारा ज़रूरतमंदो की हर संभव मदद की जा रही है। साथ ही इसके सभी सदस्य जिले भर में भ्रमण कर जरूरतमन्दो की सहायता भी करते हैं। शायद यही वजह है, जिससे गरीब की रोटी की चर्चा जिले भर में हो रही है। प्रत्येक गुरुवार को मुन्ने मियां चौराहे पर स्टाल लगाकर भोजन वितरण किया जाता है। जिसमे गरीब की रोटी से जुड़े सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से बढ़चढ़ हिस्सा लेते हैं।