- पूरा देश गुस्से में ।
- पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाई करे ।
- पासी सम्मेलन में बोले भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ।
- अखिलेश यादव पर कसा तंज कहा क्या अब बबुआ होगा सीएम ।
- कहा कि मायावती बेचती थी टिकट अब सपा भी यही करने लगी ।
- श्रवण देवी मंदिर में आयोजित हुआ था कार्यक्रम ।
हरदोई- शक्ति पीठ श्रवण देवी मंदिर परिसर मे आयोजित पिछड़ा वर्ग पासी सम्मेलन में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाई की मांग की वही सपा बसपा के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा की अब क्या बबुआ सीएम बनेगा तो लोग क्या कहेंगे।
श्रवण देवी मंदिर मे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहाकि देश इस शहादत को कभी भुला नही पायेगा। उन्होंने कहाकि यह कायराना हरकत है और आज देश गुस्से में है। उन्होंने कहाकि वह प्रधानमंत्री से मांग करते है कि अब पाक को सबक सिखाना चाहिए क्योंकि सांप को अधमरा नही छोड़ना चाहिए।
नरेश अग्रवाल ने बसपा सपा गठबंधन पर कहा कि जब शिवपाल यादव ने कहा है कि मायावती उनकी बहन नहीं तो अखिलेश की बुआ कैसे हो गयी। कहाकि बुआ बबुआ का गठबंधन काम नही आने वाला। नरेश अग्रवाल ने कहाकि अब क्या बबुआ सीएम बनेगा। कहाकि अभी तक बसपा टिकट बेचती थी अब सपा भी उसी लाइन पर है। सम्मेलन को सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।