जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने मतगणना कार्मिकों से कहा कि जिस प्रकार से मतदान में निष्ठा एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में उम्मीद से अधिक मतदान कराया, ठीक उसी प्रकार से आगामी 01 दिसम्बर को होने वाली मतगणना में भी अपना योगदान देकर लोकतन्त्र में अपनी महती भूमिका निभाये।
यह विचार जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी आज यहॉ रसखान प्रेक्षागृह में नगर निकाय निर्वाचन-2017 को दृष्टिगत आयोजित आर0 ओ0, ए0आर0ओ0 एवं मतदान कार्मिकों के मतगणना प्रशिक्षण के दौरान व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक अपने दायित्वों का भलीभॉति ईमानदारी के साथ निर्वहन करे। और यदि इसमे उन्हे किसी भी प्रकार की कठिनाई का आभास हो तो तत्काल उसकी सूचना उच्चाघिकारी को दें। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 01 दिसम्बर को होने वाली मतगणना में जिसे जो भी दायित्व सौपा गया है, उसकी समुचित जानकारी प्राप्त कर लें। मतगणना संबन्धी यदि कोई बात समझ में न आयी हो तो उसकी जानकारी संबन्धित अधिकारी/प्रशिक्षक से अवश्य ही प्राप्त कर लें। ताकि मतगणना के दौरान अनावश्यक विलंब की स्थित न उत्पन्न हो। उन्होने यह भी कहा कि किसी भी दशा में मतगणना का कार्य निष्पक्ष एवं निर्विध्न संपन्न होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने समस्त आर0 ओ0 एवं ए0 आर0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना का पर्यवेक्षण प्रत्येक गणना मेजों के समीप जाकर सतर्कता के साथ किया जाये। वैद्य/अवैद्य मतों की समुचित जानकारी गणना एजेण्टों को पारदर्शी तरीके से दी जाये ताकि उन्हे निष्पक्षता का पूर्ण आभास हो सके। इसके अतिरिक्त गणना मेजों, बैरीकेटिंग, गणना एजेण्टों की नियुक्ति, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं से संबन्धित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
जिलानिर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि आगामी 01 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से सभी पॉचों मतगणना केन्द्रों पर मतगणन प्रारम्भ हो जायेगी। मतगणना सबन्धी समस्त व्यवस्थाएं पूर्व से ही मुकम्मल कर ली जाये। उन्होने बताया कि नगर पालिका परिषद/पंचायत बिलग्राम, मल्लावां, संाडी, माधौगंज एवं कुरसठ की मतगणना बी0जी0आर0इ0 कालेज, बिलग्राम में होगी। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद पिहानी एवं शाहाबाद की मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी समिति,शाहाबाद में, नगर पालिका परिषद/पंचायत सण्डीला, बेनीगंज एवं कछौना पतसेनी की मतगणना दिब्यानन्द विद्या मन्दिर महाविद्यालय सण्डीला में नगर पालिका परिषद/पंचायत हरदोई एवं गोपामऊ की आई0 टी0 आई0 हरदोई में तथा नगर पंचायत पाली की मतगणना पंत इंटर कालेज पाली में संपन्न होगी। उन्होने सभी मतगणना कार्मिकों, आर0 एवं ए0आर0ओ0 को समय से पूर्व अपने-अपने मतगणना केन्द्रों पर पहुॅच जाने के निर्देश दिये।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, , जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र सहित अन्य अधिकारी व प्रशिक्षक मौजूद रहे।