हरदोई- जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो यूपी की कानून व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़ा करता है। प्रदेश पुलिस दावा करती रहती है कि राज्य में कानून व्यवस्था को बना रखने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं, दूसरी ओर ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर तालिबानी सजा याद आ जाये। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक युवक को कई लोग पेड़ से बांधकर पीट रहे हैं।लोग उसे रस्सी से बांधकर ही कोतवाली तक ले भी गए।
शाहाबाद मंडी में एक चोर को उस समय चोरी करना महंगा पड़ गया जब दुकान मालिक ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर आसपास के लोगों ने पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।चोर की हालत देखकर कुछ बुद्धिजीवी वर्ग ने लोगों के साथ थाने ले जाकर चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया है। भीड़ के गुस्से का शिकार यह युवक चोरी का आरोपी है और स्थान है शाहाबाद मंडी।
दरअसल करीब 15 दिनों पहले एक मंडी आढ़ती घनस्याम के यहां चोरी हुई थी।आढ़ती भी लगातार चोरी की वारदातों से परेशान था और सजग भी हो गया।इसी बीच फिर एक बोरा गेहू और एक बोरे धान उसी के यहां यह चोरी कर रहा था तभी दुकानदार घनश्याम ने इस को रंगे हाथ पकड़ लिया।दुकानदार के अनुसार 15 दिन पहले जो चोरी हुई थी उसके कुछ कागजात जिनमे एक लाख की चेक भी चोरी हुई थी जो इस चोर की पॉकेट में भी पाइ गई। जिसके बाद दुकान के आस पास के मंडी वाले आ गए और चोर को पेड़ से बांध दिया । कुछ लोगो ने पेड़ से बंधे चोर के झापड़ लगाए पर,सवाल यह उठता है कि अगर यह युवक चोरी करता पाया भी गया था तो कानून अपने हाथ में लेने की लोगों को क्या जरूरत थी लोग तमाशा देख रहे थे और युवक पेड़ से बंधा हुआ मार खा रहा था तभी कुछ बुद्धिजीवियों ने दुकानदार एवं लोगों को समझाकर चोर को ले जाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।हालांकि भीड़ उसे बांधकर सड़क पर घुमाते हुए ही ले गयी।इस मामले में एएसपी त्रिगुण विषेन ने बताया कि चोर को जेल भेजा गया है और जांच कराई जा रही है किसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।