पाली में बिराजे गणपति महाराज

रामू बाजपेयी
=====================
पाली(हरदोई)-नगर में होने बाले गणेश महोत्सवों में आज गजानन भगवान की मूर्ति स्थापना बड़ी धूम धाम से की गयी।

नगर के माता पंथवाली देवी मंदिर प्रांगण में होने बाले सप्तम श्री गणेश महोत्सव में गजानन भगवान का प्रथम पूजन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेयी व अधिशासी अधिकारी पाली अवनीश शुक्ल ने किया।

बही दूसरी तरफ भूदर बाली मठिया पर होने बाले भव्य गणेश महोत्सव में भी गणेश जी को मूर्ति की स्थापन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ।
भूदर बाली मठिया मन्दिर गजानन भगवान का प्रथम पूजन भगवंतपुत ग्रामसभा के प्रधान अमर प्रकाश बाजपेयी व उनकी धर्मपत्नी द्वारा सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर शिवम तिवारी,गोपाल,रामबाबू शुक्ल, दीक्षित,आशुतोष मिश्र,परितोष बाजपेयी,इंद्रेश बाजपेयी, अनूप गुजराती आदि के साथ साथ दर्जनों भक्त मौजूद रहे।