हरदोई- कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव व पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव ने सपा पर राजनीतिक हत्या करने जैसे आरोप लगाए और कहाकि अब उनकी पार्टी गठबंधन करके केंद्र की सत्ता में भी भागीदारी करेगी।
गांधी भवन में आयोजित सम्मेलन में आदित्य यादव राष्ट्रीय महासचिव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने कहाकि पिछले दो साल से राजनैतिक हत्या जैसा होने का काम हो रहा था।पिछली सरकार में जब मंत्री रहे शिवपाल तो किसानों को खाद पहुंचने का काम किया सरकार अच्छे से चलाई अच्छे विभाग मिले काम किया लेकिन बसपा सरकार में खाद के लिए लाठी पुलिस ने किसानों पर चलाई थी और फिर भी खाद ब्लैक में मिलती थी।
उन्होंने कहाकि वह लोग दो साल से सामंजस्य में थे लेकिन समाजवादी सोंच का गला घोंटने का काम हुआ। समाजवादी पार्टी को नेता शिवपाल ने बनाई अपने खून पसीने से सींचा लेकिन अब गलत हुआ और लोग समाजवाद की परिभाषा भूल गए है अपने ही बड़ों को बेज्जत करना अपने ही परिवार को अलग करना अगर यही लोहिया ने किया होता तो हमारा ऐसा हाल नही होता। कहा कि आज सभी पार्टियां और नेता समाजवाद को आगे नही ले जाना चाहता इसीलिए हमने प्रगतिशील समाजवाद का गठन किया लोहिया के सपनों को खत्म नही करना है आगे बढ़ना है। कहा कि यह लड़ाई आगे जानी है। मेरी एक महीने की पार्टी है हम आने वाले विधानसभा को लेकर चल रहे थे लेकिन अब केंद्र की सरकार हमारे साथ गठबंधन करके बनेगी हो बेरोजगारों किसानों के लिए होगी। कहा कि राम मंदिर कोर्ट का मामला है फैसले का सभी को इंतजार करना चाहिए। कहा कि मुलायम सिंह का आशीर्वाद उनके साथ है।