माधौगंज, हरदोई- विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्य कर्ताओ को अवध प्रान्त के संगठन मंत्री ने त्रिशूल दीक्षा देकर राममंदिर के निर्माण के लिए शपथ दिलायी।
कस्बे के एक गेस्ट हाउस में अवध प्रान्त के संगठन मंत्री शोलेंद्र जी ने विहिप व बजरंगदल के 80 कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा देते कहा कि आज देश में राम मंदिर पर बहस छिड़ी है राम का जन्म अयोध्या में हुआ था तो मंदिर भी अयोध्या में ही गर्भ गृह पर बनेगा । साधू संतो व संगठन के आवाहन पर 25 नवम्बर को विहप व बजरंग दल के कार्यकर्ता अयोध्या के लिए भारी सँख्या में कूच करेंगे । बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत वर्मा ने कहा कि अब देश की जनता नेताओ व अदालतों को बहुत देख चुकी है । मंदिर निर्माण के लिए बजरंगदल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ने कमर कस ली है 25 नवम्बर को माधोगँज बिलग्राम मल्लावां से सेकड़ो की संख्या में अयोध्या के लिए कूच कर मंदिर निर्माण के लिए माहौल तैयार करेंगे । इस मौके पर शेखर पांडेय, इंद्रपाल वर्मा, राजेश पटेल, धीरू पटेल, शैल कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।