बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा ‘पथ प्रदर्शक सम्मान’ से सम्मानित

डिब्रूगढ़ (असम) :- भवानीमंडी जिला झालावाड राजस्थान की बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा को देश की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्थान हिंददेश परिवार के फेसबुक पेज हिंददेश परिवार विश्व बंधुत्व कविता की आवाज पर सकारात्मक काव्यपाठ हेतु “पथ प्रदर्शक सम्मान” से बुधवार को सम्मानित किया गया।

बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा ने बताया कि उन्हें यह सम्मान डॉ. अर्चना पांडेय अर्चि राष्ट्रीय अध्यक्षा एवम संस्थापिका हिंददेश परिवार हरकिशोर परिहार राष्ट्रीय काव्य आयोजक अमरजीत सिंह राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी ने प्रदान किया।
शुभांगी बथेल सेकेंडरी स्कूल भवानीमंडी में कक्षा 9 की छात्रा है। उन्होंने छोटी सी उम्र में ही राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भवानीमंडी शहर का नाम साहित्य जगत में रोशन किया है ।
शुभांगी देश के सुप्रसिद्ध कवि एवम साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित की सुपुत्री है।

शुभांगी श्रेष्ठ मंच संचालक कवयित्री व चित्रकार है वे साहित्य व पेंटिंग के माध्यम से समाज मे व्याप्त कुरीतियों को समाप्त के जन जागरण का कार्य कर रही है। कोरोना काल मे उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र को चुना है।