यूनाइटेड कॉलेज ब्राजील ने राजपुरोहित को मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित

कवि राजेश पुरोहित

दिल्ली । समाजसेवा के कार्यो में देशभर में सक्रिय और सबसे अलग हटकर कार्य करने और अपने समूह यूथ वर्ल्ड के माध्यम से देशभर में सकारात्मक मुहिम चलाने वाले यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के राष्ट्रीय चेयरमैन भैरु सिंह राजपुरोहित को अब तक देश विदेश के कई प्रतिष्ठित मंचो ने सम्मानित किया है तो कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने आपको बॉन्ड एम्बेसडर , गुडविल एम्बेसडर और मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा है ।

यूथ वर्ल्ड समूह की निदेशक मधुमाया सिंह ने बताया की यूथ वर्ल्ड चेयरमैन भैरु सिंह राजपुरोहित के सतत नेक और सकारात्मक  कार्यो के चलते  यूनाइटेड कॉलेज ब्राजील द्वारा भी भैरु सिंह राजपुरोहित को फिलॉसपी और ह्यूमन राइट के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है आपको यह उपाधि यूनाइटेड कॉलेज की और से कॉलेज के प्रमुख कर्नल इज़ाल्टिनो ओलिवेर और अंतरराष्ट्रीय सेकेट्री डॉ. दीप्ती आर भदौरिया द्वारा प्रदान की गई है ।

यूनाइटेड कॉलेज ब्राजील द्वारा यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के चेयरमैन भैरु सिंह राजपुरोहित को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे जाने पर यूथ वर्ल्ड सोशल समूह की और से कॉलेज के प्रमुख कर्नल इज़ाल्टिनो ओलिवेर , अंतरराष्ट्रीय सेकेट्री डॉ.दीप्ती आर भदौरिया का आभार व्यक्त करते सभी ने भैरु सिंह राजपुरोहित को बधाई दी ।