पत्रकार के घर लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज कराई

शिव यादव (हरदोई)-


हरदोई- एक दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर बिलग्राम निवासी सैफ अली जाफरी के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। कस्बे के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी सैफ अली जाफरी राष्ट्रीय प्रस्तावना समाचार पत्र के रिपोर्टर हैं। कोतवाली में दिए गए प्रार्थनापत्र में उन्होंने बताया कि वह कल रात करीब 10 बजे किसी कार्यक्रम में शरीक होने गए थे तत्पश्चात वहां से करीब दो बजे वापस लौटे तो उन्हें घर के मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। पीड़ित पत्रकार ने जेवर, नकदी और मोबाइल आदि के चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है।