हरदोई- थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में पांच दिन पूर्व शादी होकर आयी वधू की चौथी के दिन पति श्याम 22 की पेट दर्द से मौत हो गयी।परिवार में कोहराम मचा।वही नव विवाहिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
ईश्वर कब क्या कर दें भरोसा नही है।ग्राम आदमपुर में खुशी के माहोल पांच दिन बाद गमगीन हो गया।
बताते चले संतोष कुमार उर्फ कल्लू अवस्थी के चार पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र गुड़डन उर्फ श्याम को शाम तीन बजे पेट में दर्द उठा जिसको गांव में ही एक तथा कथित डाक्टर को दिखाया ,आराम मिल गया शुक्रवार की सुबह 4 बजे पेट में दर्द उठा ।जिसमें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया ।जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।ससुराली जन जो चौथी लेकर आने वाले थे खबर सुन कर दुखी होगये क्योकि बेटी निधि को लाने के बजाय दामाद का जो अंतिम संस्कार कराना होगा ।ऐसा बज्रपात पडेगा सोंचा न था।
मालूम हो कि श्याम का विवाह थाना मल्लांवा के ग्राम रघुवापुर के विश्वनाथ की पुत्री निधि के साथ 29 अप्रेल को सम्पन्न हुयी थी ।दोनों ने सपने सजाये पर ईश्वर की मर्जी कि पांच दिनों तक समय नहीं गुजरा पति की मौत से निधि का जीवन अन्धकार में हो गया।
जिसका रो रो कर बुरा हाल होगया।वही परिवार में दो बहने माता पिता भाई व ग्रामीण सब दुखी है।