सिद्धान्त सिंह :
लखनऊ स्थित इको गार्डन में इस्कॉन मंदिर के पुजारी एवं भक्तगणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया आपको बता दें कि पूरा मामला यह है कि बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर तोड़े जाने एवं भक्तों की जघन्य हत्या के विरोध में आज पूरे विश्व के 850 से ज्यादा मंदिरों के लाखों भक्तों ने एक साथ शांतिपूर्ण तरीके से हरिनाम संकीर्तन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस विरोध के क्रम में आज इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष श्यामदास प्रभु जी के आवाहन पर भारी मात्रा में भक्तगण इको गार्डन में एकत्रित होकर बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने एवं हिंदुओं की हत्या का घोर विरोध हरि नाम संकीर्तन के द्वारा एवं हत्या किए गए भक्तों की आत्मा की शांति हेतु दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी।